वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

आईईआई 18वें इंडस्ट्री एक्सीलेंस अवॉर्ड का आयोजन करेगा

प्रकाशित: 10-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (वीअ)। द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) (आईईआई) द्वारा 18वें आईईआई इंडस्ट्री एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 और 5वें आईईआई इंजीनियरिंग एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 का आयोजन 19 सितंबर 2026 को स्कोप कन्वेंशन सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में किया जाएगा। प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में उद्योग, इंजीनियरिंग, अकादमिक, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के प्रमुख प्रतिनिधि एकत्रित होंगे तथा भारत के इंजीनियरिंग इकोसिस्टम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले संगठनों और संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा। 1920 में स्थापित और 1935 में रॉयल चार्टर से सम्मानित, आईईआई एक प्रमुख बहुविषयक पेशेवर संस्था है, जिसके 15 इंजीनियरिंग विषयों में 2.6 लाख से अधिक कॉरपोरेट सदस्य हैं। संस्था की देशभर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापक उपस्थिति है। 2008 में स्थापित 18वां आईईआई इंडस्ट्री एक्सीलेंस अवॉर्ड उन इंजीनियरिंग संगठनों की उत्कृष्टता को सम्मानित करता है, जिन्होंने नवाचार, इंजीनियरिंग संचालन, गुणवत्ता, उत्पादकता, सुशासन, सुरक्षा और निरंतर बेहतर प्रदर्शन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।