पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर चुग ने सीबीआई-एनआईए जांच की मांग की
प्रकाशित: 10-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। भाजपा के राज्यसभा सदस्य तरुण चुग ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पंजाब में कानून-व्यवस्था से जुड़े कई मामलों की सीबीआई और एनआईए से जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को राजनीतिक संरक्षण दे रही है। चुग ने अमृतसर में एक सितंबर को अपने आवास के बाहर हुए आप के प्रदर्शन में कथित गैंगस्टर कमल बोरी की मौजूदगी की जांच की भी मांग की। उन्होंने पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव को पत्र लिखकर उसकी पहचान की पुष्टि, दृश्य साक्ष्य सुरक्षित रखने और समयबद्ध जांच की मांग की है।