वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

ज्वालामुखी के पास लापता पांच इंडोनेशियाई फोटो पत्रकारों की तलाश में बचावकर्मी

प्रकाशित: 10-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
जकार्ता, (एपी)। इंडोनेशिया के बचावकर्मियों ने समुद्र में लापता हुए उन आठ लोगों की तलाश की जो ज्वालामुखी विस्फोट की रिपोर्टिंग के लिए अनाक ाढाकाटाऊ द्वीप की ओर जा रहे थे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बैंटन प्रांत के खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख अल अमरद ने बताया कि पांच फोटो पत्रकारों, चालक दल के दो सदस्यों और एक गाइड को ले जा रही स्पीडबोट सुंडा जलडमरूमध्य में स्थित ज्वालामुखीय द्वीप के लिए रवाना होने के बाद संपर्क से कट गई। यह द्वीप जावा और सुमात्रा द्वीपों के बीच स्थित है। नाव बैंटन प्रांत के तटीय शहर कारिता से रवाना हुई थी। उन्होंने बताया कि नाव से आखिरी संदेश सोमवार शाम 6:13 बजे उसमें सवार एक पत्रकार के परिजनों को मिला था। संदेश में कहा गया था कि समूह अनाक ाढाकाटाऊ के आसपास के समुद्री क्षेत्र में पहुंच गया है। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला है। इंडोनेशिया के ये पांच पत्रकार देश की सरकारी समाचार एजेंसी अंतारा, तुर्किये की अनादोलु एजेंसी और कई स्थानीय एवं विदेशी मीडिया संस्थानों के लिए काम करते थे। उनका आखिरी ज्ञात स्थान तट से करीब 18.5 किलोमीटर (11.5 मील) दूर था। अमरद ने बताया कि मंगलवार से तैनात बचावकर्मी अब भी समूह से संपर्क स्थापित करने या उनके ठिकाने का पता लगाने में असमर्थ हैं। अनाक ाढाकाटाऊ में शुरुआती ज्वालामुखी विस्फोट रविवार को समाप्त हो गया, लेकिन इसके बाद भी वहां रुक-रुक कर विस्फोट हो रहे हैं।