सत्य निकेतन हादसे के बाद अभाविप का पीजी संपर्क अभियान, दिवंगत विद्यार्थियों को दी श्रद्धांजलि
प्रकाशित: 10-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली ने सत्य निकेतन हादसे के बाद 'आखिर कब तक?' अभियान के तहत आज पीजी संपर्क अभियान चलाया तथा दिवंगत विद्यार्थियों को शोक अर्पित करने हेतु श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। पीजी संपर्क अभियान के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पीजी में जाकर विद्यार्थियों को हदस्दूब्aहग्वूह.ग्ह वेबसाइट का क्यूआर कोड स्कैन करवाकर अपने पीजी का सुरक्षा सेल्फ ऑडिट करने के लिए प्रेरित किया। वेबसाइट के माध्यम से पीजी से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं आंकड़े एकत्र किए गए। प्राप्त जानकारी के आधार पर अभाविप सभी संदर्भित अधिकारियों के समक्ष विषय को प्रमुखता से उठाकर पीजी की सुरक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार एवं कार्रवाई सुनिश्चित कराने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगी। अभाविप का लक्ष्य विद्यार्थी-बहुल क्षेत्रों में स्थित पीजी एवं अन्य विद्यार्थी आवासों का शत-प्रतिशत संरचनात्मक एवं अग्नि सुरक्षा ऑडिट तथा सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराना है। सत्य निकेतन हादसे के लिए प्रशासनिक जवाबदेही तय करने तथा एमसीडी आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर अभाविप का आंदोलन जारी है। कल आयोजित 'छात्र सुरक्षा मार्च' में लगभग 10 हजार विद्यार्थियों ने सहभागिता कर इन मांगों का समर्थन किया। दिवंगत विद्यार्थियों को शोक अर्पित करने हेतु आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री श्री गोविंद नायक, अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय महामंत्री एवं ऱण्sंँिं निदेशक प्रो. गीता भट्ट, दिल्ली विश्वविद्यालय के डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. सौरभ जी, विश्वविद्यालय एवं कॉलेज कर्मचारी परिषद के केंद्रीय महामंत्री श्री मनोज त्यागी, एवं राजस्थान लीडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री महावीर सिंह ने वक्तव्य रखा।