इमारत हादसा: अदालत ने भवन मालिक के बेटे, पीजी संचालक और ठेकेदार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
प्रकाशित: 10-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (विसं)। दिल्ली की एक अदालत ने सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने के मामले में गिरफ्तार भवन मालिक के बेटे, पीजी संचालक और एक ठेकेदार को बुधवार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी।
दिल्ली पुलिस ने रविवार को हुई घटना के संबंध में पूछताछ के लिए आरोपियों की तीन दिन की हिरासत का अनुरोध किया था।
न्यायिक मजिस्ट्रेट कौतुक भारद्वाज ने भवन मालिक के बेटे महेश गुप्ता, पीजी संचालक सुधांशु और ठेकेदार सनोज को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।
गुप्ता को उनकी दो दिन की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया।