ChatGPT हुआ पुराना... आ गया 'इंसानी चेहरे वाला केकड़ा'! जो करेगा आपके फोन के सारे काम
प्रकाशित: 18-03-2026 | लेखक: प्रियंका कोहली (एनी)
आजकल AI सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब वह आपके लिए काम भी कर सकता है. इसी दिशा में एक नया नाम तेजी से वायरल हुआ है- OpenClaw. OpenClaw एक ओपन-सोर्स AI एजेंट है, यानी ऐसा डिजिटल असिस्टेंट जो सिर्फ चैट नहीं करता बल्कि खुद से काम भी कर सकता है. यह WhatsApp, Gmail, Slack जैसे ऐप्स के साथ जुड़कर मैसेज मैनेज करना, रिमाइंडर देना, टास्क शेड्यूल करना और यहां तक कि स्मार्ट होम कंट्रोल करने जैसे काम कर सकता है. इसी वजह से इसे “नेक्स्ट जनरेशन AI असिस्टेंट” कहा जा रहा है.
OpenClaw कैसे काम करता है?
OpenClaw का काम करने का तरीका थोड़ा अलग है. यह खुद कोई भारी AI प्रोसेसिंग नहीं करता, बल्कि दूसरे बड़े AI मॉडल्स जैसे ChatGPT, Claude और Gemini से जुड़कर काम करता है. जब आप इसे कोई कमांड देते हैं, तो यह आपके डेटा- जैसे ईमेल, कैलेंडर या चैट को समझकर जरूरी काम करता है. उदाहरण के लिए, आप इसे कह सकते हैं कि “मेरे आज के जरूरी काम बता दो”, और यह आपके ईमेल और कैलेंडर देखकर आपको जवाब दे देगा. यह AI आपकी पुरानी बातचीत भी याद रखता है और उसी के आधार पर काम करता है, जिससे यह एक पर्सनल असिस्टेंट जैसा महसूस होता है.
किन फीचर्स ने इसे खास बनाया?
OpenClaw को खास बनाने वाली चीज है इसकी “रियल ऑटोमेशन” क्षमता. यह सिर्फ सलाह नहीं देता, बल्कि काम खुद करता है. यह आपके लिए मीटिंग शेड्यूल कर सकता है, ईमेल्स को सॉर्ट कर सकता है, फाइल्स ऑर्गनाइज कर सकता है और यहां तक कि आपको खुद मैसेज करके दिन की प्लानिंग भी बता सकता है. इसके अलावा, इसमें “पर्सिस्टेंट मेमोरी” है, यानी यह आपकी आदतें और पसंद याद रखता है. साथ ही, यह proactive notifications देता है- मतलब बिना पूछे आपको जरूरी जानकारी भेज देता है. यही वजह है कि कई लोग इसे Siri जैसे पुराने वॉइस असिस्टेंट्स से कहीं ज्यादा एडवांस मान रहे हैं.
OpenClaw की कहानी इतनी ड्रामेटिक क्यों रही?
OpenClaw की शुरुआत जितनी दिलचस्प है, उतनी ही विवादों से भरी भी रही. इसे बनाने वाले Peter Steinberger ने इसे पहले Clawdbot नाम दिया था. लेकिन Anthropic ने इस नाम पर आपत्ति जताई, क्योंकि यह उनके AI Claude से मिलता-जुलता था. इसके बाद नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कई अजीब घटनाएं हुईं- जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक होना, क्रिप्टो स्कैमर्स का फायदा उठाना और फर्जी प्रोजेक्ट्स बनना. आखिरकार, इसका नाम OpenClaw रखा गया, जो इसके ओपन-सोर्स होने को दर्शाता है.
क्या OpenClaw इस्तेमाल करना सुरक्षित है?
यहीं पर सबसे बड़ा सवाल आता है. OpenClaw जितना पावरफुल है, उतना ही रिस्की भी हो सकता है. क्योंकि यह आपके ईमेल, मैसेज और सिस्टम तक एक्सेस लेता है, इसलिए अगर सेटअप में गलती हो जाए, तो आपका डेटा लीक हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती दिनों में हजारों OpenClaw सिस्टम बिना सही सुरक्षा के इंटरनेट पर खुले मिले थे. इसके अलावा, कई फर्जी डाउनलोड लिंक और मालवेयर भी सामने आए, जो यूज़र्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं. साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसे AI एजेंट्स “ह्यूमन और मशीन” के बीच की लाइन को धुंधला कर देते हैं, क्योंकि ये आपके नाम से काम करते रहते हैं, जबकि आप ऑनलाइन नहीं होते.
क्या आपको OpenClaw इस्तेमाल करना चाहिए?
अगर आप टेक-सेवी हैं और आपको AI के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है, तो OpenClaw एक बहुत दिलचस्प टूल हो सकता है. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि कोई टूल बिना झंझट के सीधे काम करे, तो यह अभी आपके लिए सही नहीं है. इसका सेटअप थोड़ा जटिल है और सिक्योरिटी को समझना जरूरी है. OpenClaw अभी एक डेवलपिंग स्टेज में है, यानी इसमें सुधार जारी है. इसलिए इसे इस्तेमाल करते समय सावधानी रखना बेहद जरूरी है.
क्या यही AI का भविष्य है?
OpenClaw यह दिखाता है कि आने वाले समय में AI सिर्फ एक चैटबॉट नहीं रहेगा, बल्कि एक “डिजिटल असिस्टेंट” बन जाएगा जो आपके लिए काम करेगा. हालांकि, इसके साथ सुरक्षा और प्राइवेसी जैसे बड़े सवाल भी जुड़े हैं. अगर इन चुनौतियों को सही तरीके से हल किया जाता है, तो OpenClaw जैसे AI एजेंट्स हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन सकते हैं.