वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

दोस्त बना रहा था वीडियो, पवन ने पिस्टल कॉक कर सीने पर ताना और पलक झपकते ही मारी ली गोली, लाइव मौत का VIDEO VIRAL

प्रकाशित: 17-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
दोस्त बना रहा था वीडियो, पवन ने पिस्टल कॉक कर सीने पर ताना और पलक झपकते ही मारी ली गोली, लाइव मौत का VIDEO VIRAL
दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने LIVE कैमरे पर खुद को गोली मार ली।। युवक की पहचान पवन के रूप में हुई है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अब घटना का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को पवन का दोस्त ही शूट कर रहा था, मगर उसे जरा भी एहसास नहीं था कि अगले पल कुछ ऐसा हो जाएगा।
पूरी घटना न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दल्लुपुरा इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है। युवक के पास लाइसेंसी पिस्टल थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना के समय वहां दो व्यक्ति मौजूद थे, जिनमें से एक ने वीडियो रिकॉर्ड किया था। पवन ने कैमरे के सामने अपनी सीने पर पिस्टल तानी और ट्रिगर दबा दिया।
कैमरे के सामने सीने पर तानी पिस्टल और दबाया ट्रिगर
वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई देता है कि युवक कमर से पिस्टल निकालता है और उसे हाथ में लेकर मैगजीन लोड करता है। पास खड़ा दूसरा व्यक्ति उसे कहता है बटन दबा दो, ऊपर वाला। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति आगे कहता है 'चलाना मत भाई', इतना कहते ही युवक पिस्टल को अपनी छाती पर सटाकर गोली चला देता है।
गोली लगने से पवन की मौत
गोली लगते ही पवन जमीन पर गिर जाता है। फिर आगे से आवाज आती है अरे नहीं ये क्या कर दिया तुमने भाई। पवन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। घटना की आगे की जांच जारी है।
लाइसेंसी पिस्टल से युवक ने मारी गोली
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस्तेमाल की गई पिस्टल लाइसेंसी वाली थी और वह वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति की बताई जा रही है। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया, सबूत जुटाए और संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस जांच में जुटी
वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। हर पहलू को बारीकी से देखा जा रहा है कि क्या यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच जारी है। वीडियो रिकॉर्ड करने व्यक्ति से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।