वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

दिल्ली के रूप नगर में बड़ा हादसा, नाले के ऊपर बना लोहे का पुल गिरा; एक महिला पानी में बही

प्रकाशित: 17-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
दिल्ली के रूप नगर में बड़ा हादसा, नाले के ऊपर बना लोहे का पुल गिरा; एक महिला पानी में बही
नई दिल्ली:
दिल्ली के रूप नगर इलाके में एक उफनते हुए नाले के ऊपर बना लोहे का पुल गिरने से हादसा हो गया है. नाले पर पुल गिरने से एक महिला उसके अंदर गिर गई है. उसकी तलाश लगातार जारी है. महिला का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम महिला को खोजने में जुटी हुई है. बता दें कि नाले के ऊपर बने इस लोहे के पुल का इस्तेमाल लोग पैदल चलने के लिए करते थे.
गिरे हुए पुलिस की तस्वीरें और वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि नाला बहुत ही बड़ा है और उसके पानी का बहाव बहुत ही तेज है. नाले में गिरी महिला की तलाश लगातार जारी है. बचाव दल एक्टिव है.