वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

अली लारीजानी की हत्या का ईरान ने लिया बदला..., तेल अवीव के आसपास मचाई भारी तबाही

प्रकाशित: 18-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
अली लारीजानी की हत्या का ईरान ने लिया बदला..., तेल अवीव के आसपास मचाई भारी तबाही
ईरान और इजरायल के बीच बीते 18 दिन से युद्ध चल रहा है. हाल ही में इजरायल ने हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव और प्रभावशाली नेता अली लारीजानी को मार गिराया है. जिससे ईरान को बड़ा नुकसान होने की बात कही जा रही है, बता दें लारीजानी सुप्रीम लीडर के बाद दूसरे नंबर के नेता थे. अब उनकी मौत के बाद दोनों देशों के वॉर के अंत की शुरुआत बताया जा रहा है.
ईरान ने लारीजानी की 'शहादत' का बदला लिया
इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बुधवार सुबह इजरायल के मध्य क्षेत्रों खासकर तेल अवीव के आसपास पर भारी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला बोल दिया. ईरान ने इस हमले को लारीजानी की 'शहादत' का बदला बताया है और इजरायल का भारी नुकसान करने का दावा भी किया है.
ईरान की मिसाइलों में इस चीज के इस्तेमाल से इजरायल का हुआ भारी नुकसान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान के आज सुबह के हमले से रामत गान इलाके में दो नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. मिसाइलों में क्लस्टर मुनिशन का इस्तेमाल होने की खबरें हैं, जिससे कई जगहों पर छोटे-छोटे विस्फोट हुए और शार्पनेल से तबाही मची हुई है.
ईरान के नए हमले से इजरायल हुआ पस्त...
ईरान के नए हमले से तेल अवीव के सविधोर सेंटर ट्रेन स्टेशन के प्लेटफॉर्म को नुकसान पहुंचा है. जिससे ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं हैं. बताया जा रहा है कि इजरायली सेना ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया था लेकिन गिरते शार्पनेल ने जमीन पर भारी नुकसान पहुंचाया है.
ईरान ने दी धमकी, लीडरों की हत्या का बदला लेंगे
ईरान ने बयान जारी कर कहा है कि बुधवार का मिसाइल यह हमला लारीजानी की हत्या का प्रत्यक्ष और निर्णायक जवाब है. ईरानी सेना प्रमुख अमीर हतामी ने बयान दिया कि लीडरों की हत्या से हमारा संकल्प और मजबूत होगा दुश्मन को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.
इजरायल ने बताया लारीजानी की मौत का सच
इजरायल की ओर से रक्षा मंत्री इजरायल कात्ज ने पुष्टि की कि लारीजानी को सटीक हमले में खत्म किया गया. ईरान ने इसे कबूल करते हुए कहा कि लारिजानी शहीद हो गए और उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. ईरानी ने लारीजानी को क्रांतिकारी का सच्चा सिपाही बताया है.