चुनाव से पहले BJP में ‘गृहयुद्ध’? बाहरी नेता को टिकट देने पर भड़के कार्यकर्ता, पार्टी कार्यालय में की तोड़फोड़
प्रकाशित: 17-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसी बीच अलीपुरद्वार सीट से पार्टी के अंदर विरोध की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां घोषित उम्मीदवार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को अलीपुरद्वार में पार्टी कार्यालय के बाहर और अंदर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यालय में तोड़फोड़ भी की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़
दरअसल, भाजपा ने अलीपुरद्वार विधानसभा सीट से परितोष दास को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बताया जा रहा है कि इस फैसले से स्थानीय कार्यकर्ता नाराज हैं। उनका आरोप है कि जो लोग लंबे समय से पार्टी के लिए जमीन पर काम कर रहे थे, उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। इसी वजह से कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है।
विरोध के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में रखी कुर्सियां तोड़ दीं और जमकर नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अलीपुरद्वार सीट से परितोष दास की उम्मीदवारी वापस लेने की मांग की है।
पिछली बार नेता ने की थी बगावत
इस मामले पर प्रदेश सचिव दीपक बर्मन ने कहा कि पिछले साल भाजपा ने जिस उम्मीदवार को टिकट दिया था, वह बाद में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गया था। इसी वजह से कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी है।
वहीं, तृणमूल कांग्रेस में अभी तक टिकट वितरण को लेकर किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार पहले से ज्यादा आक्रामक रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतर रही हैं। उन्हें अंदेशा है कि इस बार भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।