देसी नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं तमन्ना
प्रकाशित: 24-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन समाचार ब्यूरो
नई दिल्ली। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की चमचमाती स्किन देखकर कई लोगों की ख्वाहिश होगी कि वैसी ही स्किन हासिल की जा सके। शायद कुछ यंग गर्ल्स को ये भी लगता होगा कि ऐसी क्लीन एंड क्लियर स्किन पर हजारों रुपये खर्च करने होंगे। लेकिन तमन्ना भाटिया का ब्यूटी पोट कुछ और है। खासतौर से स्किन को पिंपल फ्री रखने के लिए वो देसी नुस्खा ही इस्तेमाल करती हैं। ये बात खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में बताई थी। उन्होंने दावा किया था कि अगर उनके फेस पर पिंपल आता है, तो कोई महंगा कॉस्मेटिक लगाने की जगह अपनी लार लगाती हैं। एक वीडियो में तमन्ना भाटिया ने बताया कि अगर उनके चेहरे पर पिंपल निकल आता है, तो वो उस पर सुबह की लार लगाती हैं। उन्होंने इसे अपना पर्सनल तरीका बताया। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों को लगा कि शायद यह कोई असरदार घरेलू नुस्खा है। लेकिन किसी सेलिब्रिटी का पर्सनल एक्सपीरियंस हर किसी की स्किन पर वैसे ही काम करे, ये जरूरी नहीं है। क्या आपको तमन्ना भाटिया का ‘पिंपल पर लार' लगाने वाला बयान हैरान करने वाला लग रहा है या आपका एक्सप्रेशन छी वाला है। तो ये जानकर शायद और भी ज्यादा हैरानी होगी कि इस बात से जुड़ी कुछ रिसर्च भी मौजूद हैं। साल 2019 में पब्लिश एक स्टडी में बताया गया कि इंसान की लार कुछ सिचुएशन में मुंह और स्किन के छोटे घावों को भरने और सूजन कम करने में मदद कर सकती है। रिसर्च लैब में किए गए टेस्ट के बेसिस पर ये बात सामने आई थी कि लार में ऐसे कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जो हीलिंग की प्रोसेस को बेहतर करती हैं। रिसर्च के अनुसार इंसान की लार में ओपियोर्फिन और हिस्टेटिन पाए जाते हैं। ओपियोर्फिन दर्द कम करने में मदद कर सकता है। जबकि हिस्टेटिन एक ऐसा प्रोटीन है जो घाव भरने की प्रोसेस को तेज करने में हेल्पफुल माना जाता है। इसके अलावा लार में कुछ एंटी बैक्टीरियल क्वालिटी भी होती हैं, जो कुछ तरह के बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकती हैं। इन्हीं वजहों से कुछ लोग मानते हैं कि सुबह की लार पिंपल्स या एक्ने को ठीक करने में मदद कर सकती है।
हालांकि इस दावे को लेकर अभी और रिसर्च की जरूरत है और इसे एक पक्का इलाज नहीं माना जाता। वैज्ञानिक रिसर्च के कुछ नतीजे जरूर दिलचस्प हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि पिंपल्स का इलाज लार से किया जाए। हमारी लार में कई तरह के बैक्टीरिया भी मौजूद होते हैं, जो कुछ मामलों में स्किन की परेशानी बढ़ा सकते हैं। इसलिए ऐसा कोई भी नुस्खा आजमाने से पहले पेच टेस्ट जरूर करना चाहिए। उसके बाद ही आगे बढ़ना चाहिए।