वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

गुरुग्राम में भारत के पहले ‘साइबर सॉकर’ स्टेडियम प्रदर्शनी ‘डिस्ट्रिक्ट ज़ीरो’ का शुभारंभ

प्रकाशित: 28-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
गुरुग्राम में भारत के पहले ‘साइबर सॉकर’ स्टेडियम प्रदर्शनी ‘डिस्ट्रिक्ट ज़ीरो’ का शुभारंभ
गुरुग्राम। खेल, गेमिंग, स्वास्थ्य, भोजन और लाइफस्टाइल को एक मंच पर लाने वाली भारत की पहली ‘साइबर सॉकर स्टेडियम प्रदर्शनी’ District Zero का भव्य शुभारंभ गुरुग्राम में किया गया। Cantabil India द्वारा संचालित इस अनूठी पहल की परिकल्पना उद्यमी रवि सिंह ने की है।
26 जून 2026 को JMD Suburbio 2, सेक्टर-67, गुरुग्राम में आयोजित उद्घाटन समारोह में अमन प्रीत (IRS), अतिरिक्त आयकर निदेशक और शालिनी अरोड़ा कोच्छर, संस्थापक – Women on Top मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
District Zero खेल मनोरंजन की एक नई अवधारणा ‘The Third Way’ को प्रस्तुत करता है। इसमें दर्शक केवल मैच देखने तक सीमित नहीं रहते और न ही केवल स्क्रीन पर ई-स्पोर्ट्स खेलने तक, बल्कि हाई-टेक मशीनों को स्टैंडर्ड कंट्रोलर से नियंत्रित कर वास्तविक एरिना में स्वयं प्रतियोगिता का हिस्सा बनते हैं।
प्रदर्शनी में दो अत्याधुनिक खेलों—Drone Soccer League और RC Car Soccer League—का रोमांचक अनुभव उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा Divine Magick, Ekman, Prana और Gaggu Go जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
आयोजकों का कहना है कि District Zero भारत में स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट को नई दिशा देने के साथ-साथ परिवारों, युवाओं और गेमिंग समुदाय के लिए एक अभिनव अनुभव प्रदान करेगा।