दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी को गिरफ्तार किया
प्रकाशित: 08-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। दिल्ली पुलिस ने कथित अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के मामले में 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार का निवासी ऋषभ कपूर मामले में सह-अभियुक्त दीपक नंदा उर्फ मामा का करीबी सहयोगी है। नंदा बिश्नोई से जुड़ा हुआ है और इस मामले में पहले गिरफ्तार किया चुका है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पेशे से कारोबारी कपूर को अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और आतंकी मॉड्यूल से जुड़े मामले की जांच के दौरान तीन सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। उनके मुताबिक, कपूर की निशानदेही पर ऑस्ट्रिया में बनी एक ग्लॉक पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी के साथ, मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 20 हो गई है, जबकि 33 अत्याधुनिक विदेशी निर्मित आग्नेयास्त्र और दो सब-मशीन गन और 368 कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए 18 आरोपियों और फरार आरोपी शाहबाज अंसारी के खिलाफ 24 अगस्त को राउज एवेन्यू स्थित विशेष यूएपीए अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया था।