वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भाजपा की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा को दर्शाता है : बंडी संजय कुमार

प्रकाशित: 26-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
हैदराबाद, (भाषा)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उस मूल सिद्धांत को दर्शाता है जिसमें राष्ट्र प्रथम, पार्टी बाद में और स्वयं को सबसे अंत में रखा जाता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र का अर्थ जनता की बात सुनना, उसकी आवाज का सम्मान करना और समय आने पर जिम्मेदारी स्वीकार करने का साहस दिखाना है। संजय कुमार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, धर्मेंद्र प्रधान जी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया है। उनका यह फैसला उन मूल्यों को दर्शाता है जिन पर हमारा संग"न चलता है-पद से पहले जिम्मेदारी और स्वयं से पहले राष्ट्र। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र आंदोलन से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की और बाद में केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए दशकों तक देश की सेवा की।केंद्रीय मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान की दीर्घकालिक सार्वजनिक सेवा और उनके योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, यही भाजपा है। यही लोकतंत्र है। राष्ट्र हमेशा सर्वेपरि है। धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-यूजी प्रश्नपत्र लीक विवाद के बीच शनिवार को अपने पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि यह उनके लिए व्यक्तिगत प्रतिष्"ा का विषय नहीं है।