प्रधान का इस्तीफा ईमानदारी के उच्चतम मानदंडों को दर्शाता है : भाजपा अध्यक्ष नवीन
प्रकाशित: 26-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान का हटने का फैसला सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा के उच्चतम मानकों को दर्शाता है और पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
नवीन ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तौर पर प्रधान ने भारत के शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाने और अहम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) को सफलतापूर्वक लागू करने के साथ-साथ अन्य पहल में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाजपा अध्यक्ष ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, बड़े हितों को प्राथमिकता देते हुए, उनका (प्रधान) पद छोड़ने का फैसला सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा के उच्चतम मानकों को दर्शाता है। पार्टी इस फैसले में धर्मेंद्र प्रधान जी के साथ मजबूती से खड़ी है।
नवीन ने कहा, मैं उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नई दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर में जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया।