वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

प्रधान का इस्तीफा सरकार के लिए छात्रों के भविष्य के सबसे अहम होने का सबूत : राजनाथ

प्रकाशित: 26-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस बात का सबूत है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक ग"बंधन (राजग) सरकार के लिए देश के छात्रों तथा युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सबसे अहमै है।
प्रधान ने नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर समेत देशभर में जारी छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच शनिवार को अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री मोदी को भेज दिया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि पिछले 10 दिन के घटनाक्रम से उनका मन बेहद दुखी है और यह उनके लिए व्यक्तिगत प्रतिष्"ा का विषय नहीं है।w राजनाथ ने कहा कि प्रधान ने देश के युवाओं और छात्रों की राय एवं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, यह इस्तीफा इस बात का सबूत है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हमारी सरकार के लिए हमारे छात्रों एवं युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सबसे अहम है।w राजनाथ ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट), प्रश्नपत्र लीक और शिक्षा प्रणाली में जरूरी सुधारों को लेकर छात्रों की चिंताओं का पूरी गंभीरता और संवेदनशीलतौ के साथ समाधान कर रही है। उन्होंने कहा, हमारी सर्वेच्च प्राथमिकता यह है कि हम अपने छात्रों की वास्तविक चिंताओं को समझें, उनका तुरंत समाधान करें और यह सुनिश्चित करें कि उन्हें पता हो कि उनकी बात सुनी जा रही है। रक्षा मंत्री ने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे युवा और छात्र अब पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई, सपनों और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे तथा एक मजबूत, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में अहम योगदान देंगे। राजनाथ ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के तौर पर प्रधान का कार्यकाल भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में दृढ़ प्रतिबद्धतौ वाला रहा है। उन्होंने कहा, जनसेवा में प्रधान का योगदान समावेशी, भविष्य के लिहाज से तैयार और नए भारत की आकांक्षाओं के अनुरूप रहा है।