भाजपा को शासन करना कभी नहीं आया : सिब्बल
प्रकाशित: 26-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को देश पर शासन करना कभी नहीं आया और वह केवल भय, बल तथा मुकदमों के जरिए सरकार चला रही है।
सिब्बल ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पेपर लीक मामले को लेकर पद से इस्तीफा देने के बाद यह टिप्पणी की। उन्होंने प्रधान के इस्तीफे के बाद उनकी प्रशंसा करने वाले भाजपा मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन मंत्रियों की कोई प्रासंगिकता नहीं है क्योंकि उनकी एकमात्र दिलचस्पी चुनाव जीतने में है।प्रधान के इस्तीफे और भाजपा के कुछ मंत्रियों द्वारा उनकी प्रशंसा किए जाने के बारे में पूछे जाने पर सिब्बल ने पीटीआई वीडियो से कहा, वे सभी राजनीतिक मामलों के मंत्री हैं। उन्हें केवल सत्ता से चिपके रहने की चिंता है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने 2014 के बाद से क्या किया है? केवल हिंदू-मुस्लिम, वंदे मातरम विवाद। उनका एकमात्र उद्देश्य चुनाव जीतना है। सिब्बल ने संसद के दोनों सदनों में छात्रों के मुद्दों को लेकर जारी गतिरोध का हवाला देते हुए दावा किया कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू की संसद में कोई प्रासंगिकता नहीं है। निर्दलीय राज्यसभा सदस्य ने दावा किया, उन्हें देश पर शासन करना नहीं आता। भाजपा को इस देश पर शासन करना कभी नहीं आया। वे डर, बल और मुकदमों के जरिए देश पर शासन कर रहे हैं।