अब एक ही पोर्टल से जमा होगा संपत्ति कर, जलकर और सीवर कर: नामांतरण भी होगा ऑनलाइन
प्रकाशित: 08-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में प्रॉपर्टी टैक्स (संपत्ति कर) निर्धारण और बिल जमा करने की व्यवस्था अब एकीकृत की जाएगी। इसके साथ ही जलकर, सीवर कर और संपत्तियों के नामांतरण से जुड़ी प्रािढयाएं भी नई ऑनलाइन व्यवस्था के तहत संचालित होंगी।
अभी प्रदेश के अलग-अलग निकायों में प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े कार्य अलग-अलग सॉफ्टवेयर के माध्यम से किए जा रहे हैं। शासन ने इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए निकायों को अपने अलग ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स सॉफ्टवेयर बंद करने के निर्देश दिए हैं।
अब सभी निकायों के संपत्ति कर से संबंधित अभिलेख, डाटा और सेवा संबंधी सूचनाएं ई-नगर सेवा पोर्टल की एकीकृत प्रणाली के माध्यम से संचालित होंगी। इससे अलग-अलग निकायों में चल रही प्रािढयाओं में एकरूपता आने के साथ ही नागरिकों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। स्थानीय निकाय निदेशालय के निदेशक अनुज कुमार झा ने 4 सितंबर को प्रदेश के सभी निकाय अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के तहत नागरिकों को भी नई व्यवस्था की जानकारी देने और जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
अब प्रॉपर्टी टैक्स, जलकर, सीवर कर के भुगतान तथा नामांतरण जैसी सेवाओं के लिए नागरिकों को ई-नगर सेवा पोर्टल का ही इस्तेमाल करना होगा। नई व्यवस्था लागू होने से निकायों में कर निर्धारण और भुगतान की प्रािढया को अधिक पारदर्शी एवं एकरूप बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।