उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण
प्रकाशित: 26-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बांदा, (वीअ)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह, आईएएस एवं जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी दोनों संयुक्त अधिकारियों द्वारा आज जनपद बांदा भ्रमण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का विस्तृत निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत जिला निर्वाचन कार्यालय, बांदा में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रािढया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता को बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की प्रत्येक प्रािढया पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपादित की जाती है तथा सभी राजनीतिक दलों का सहयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की। इसके उपरांत जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्पाम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में सहभागिता की।