वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मायावती का बड़ा संदेश: बसपा को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

प्रकाशित: 14-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने, खासकर बहुजन समाज के जनाधार को बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश समेत देशभर में संगठन को नए सिरे से सािढय किया जा रहा है और पार्टी को तीन सेक्टरों में बांटकर काम तेज किया गया है।
मायावती ने कहा कि यूपी के करीब 58 हजार पंचायत सहायक मानदेय बढ़ाने और संविदा के बजाय स्थायीकरण समेत मांगों को लेकर लखनऊ में आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए। ँRघ्ण्ए शिखर सम्मेलन पर प्रतिािढया देते हुए उन्होंने नई दिल्ली घोषणा-पत्र को कूटनीतिक उपलब्धि बताया और फिलिस्तीन के मुद्दे पर भारत के दृष्टिकोण का समर्थन किया। चीन के साथ मतभेदों को विवाद में बदलने से बचने और सीमा विवाद के जल्द समाधान की भी बात कही। बसपा सुप्रीमो ने पार्टी के भीतर अपनी सािढयता को लेकर उठ रही चर्चाओं पर भी प्रतिािढया दी। उन्होंने कहा कि वह पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने और कांशीराम व डॉ. आंबेडकर के अधूरे कारवां को आगे बढ़ाने में जुटी हैं। इसी ाढम में पार्टी के निष्कासित लोगों से सावधान रहने की अपील भी की।