योगी ने 1273.96 करोड़ की 374 परियोजनाओं की जालौन को दी सौगात
प्रकाशित: 26-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
धर्मेन्द्र द्विवेदी
उरई-जालौन। जिले के मुख्यालय उरई के स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित विशाल जन सभा में योगी आदित्यनाथ ने दोपहर के 1.45 बजे पहुंचकर विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर जाकर चित्रकारों की न केवल कलाकारी परखी बल्कि उन्होंने जिले के विकास की परियोजनाओं को भांप कर जिला प्रशासन की मेहनत से खुश होकर हंसमुख मुर्दा में विभिन्न प्रदर्शनी के इंस्टालों पर जाकर बातचीत की।
मुख्यमंत्री 1.30 बजे करीब हैलीपैड द्वारा पुलिस लाईन उरई में पहुंचकर बाई कार स्पोर्ट स्टेडियम में पहुंचकर विशाल जन सभा को सम्बोधित किया। विदित हो कि मुख्यमंत्री ने कार्पाम में मुख्यमंत्री आवास योजना, ग्रामीण, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, सूर्यघर योजना, सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना, ऋण योजना, कृषि एवं पशुपालन विभाग सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं आवास की चाबी सौंपी। उन्होंने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों के खातों में तेरह करोड़ चौदह लाख तीस हजार रुपए की सीसीएल, आर0एफ0 एवं सीआईएफ धनराशि हस्तान्तरित कर महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार को नयी मजबूती प्रदान करने की बात कही। सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होनें कहा कि नगर कालपी की पेयजल योजना, मेडीकल कॉलेज में 50 शैय्या ािढटिकल केयर यूनिट, ग्रीन एनर्जी कॉरीडोर, राठ कालपी मदारीपुर मार्ग का सौन्दर्यीकरण, जालौनी देवी मन्दिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले मार्गो का चौड़ीकरण, उरई तहसील परिसर में एनआईसी भवन, हाईटैक नर्सरी की स्थापना जैसे अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कालपी का हस्तनिर्मित कागज, विश्व प्रसिद्ध मटर तथा ओडीओपी योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय पहचान मिली है। आगे उन्होंने कहा कि कालपी के हैण्डमेड पेपर को जी0आई0 टैग मिलने के बाद उसका निर्यात आस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, जर्मनी, जापान सहित अनेक देशों में हो रहा है। बुन्देलखण्ड सूखा, पलायन बीहड़, दस्यु गतिविधियों से मुक्त डबल इंजन की सरकार ने जिला जालौन को मुक्त कराया। जालौन को औद्योगिक, कृषि एवं निवेश के क्षेत्र में नयी पहचान दिलाने के लिए लगातार काम करता रहूंगां भूमाफिया, संगठित अपराध एवं नकल माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी बेनामी चल-अचल सम्पत्ति जब्त कर 10 साल तक जेल एवं 10 करोड़ रूपये का जुर्माना करने का भी प्राविधान किया जा रहा है।
आज बुन्देलखण्ड में अन्य सरकारों के अत्याचार के कारण आम जनमानस स्वतंत्र रूप से नहीं चल पाता था जो आज धड़ल्ले से भाजपा सरकार में स्वतंत्र रूप से व्यवसाय कर रहा है। उन्होंने कहा कि झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे, डिफैन्स कॉरीडोर, फ्यूचर रेडी इंडस्ट्रियल टाउनशिप, डाटा सेन्टर, कलस्टर जैसी परियोजनाओं लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर प्रदान करेगी। अब तक 600 करोड़ रू0 से अधिक बेनामी सम्पत्ति जब्त की जा चुकी है। काम न करने वाले पिछले 48 घण्टे में 47 अधिकारियों को बर्खास्त किया गया, तथा छात्र युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, संजीव उपाध्याय, माधौगढ उरई कालपी विधायकों का सम्बोधन भी हुआ जिसमें उन्होंने मोदी-योगी की जमकर तारीफ करके पुलिन्दे बांधे।
उक्त अवसर पर भाजपा के वरिष्ठतम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जिले के तीनों विधायक, विनोद चतुर्वेदी, गौरीशंकर वर्मा एवं मूलचन्द्र निरंजन तथा एमएलसी बाबूलाल तिवारी, रमा निरंजन, पूर्व विधायक संतराम सेंगर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष, वर्तमान जिलाध्यक्ष समस्त नगरपालिकाओं के चेयरमैन सहित मंचासीन होकर योगी के भाषण सुनते रहे।