वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

जर्मनी में क्षेत्रीय चुनाव में धुर दक्षिणपंथी एएफडी की बड़ी जीत

प्रकाशित: 08-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मैगडेबर्ग (जर्मनी), (एपी)। धुर दक्षिणपंथी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) ने रविवार को एक क्षेत्रीय चुनाव में शानदार जीत दर्ज की, लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जर्मनी में पहली धुर दक्षिणपंथी राज्य सरकार बनाने की कोशिश कर रही पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करने से थोड़ा पीछे रह गई। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की पार्टी ािढश्चियन डेपोटिक यूनियन ऑफ जर्मनी को पूर्वी राज्य सैक्सोनी-एनहाल्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा। प्रवासन विरोधी और रूस समर्थक रुख रखने वाली एएफडी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार उलरिख सीगमुंड ने कहा कि हमने इतिहास रच दिया है और पार्टी को शासन करने का स्पष्ट जनादेश मिला है। उलरिख सीगमुंड (35) ने सरकारी प्रसारक एआरडी से कहा कि मतदाताओं ने संकेत दिया है कि अब चीजें पहले की तरह नहीं चल सकतीं। एएफडी राज्य विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल कर अकेले सरकार बनाना चाहती थी। उसका उद्देश्य मुख्यधारा के राजनीतिक दलों द्वारा उसके साथ काम करने से इनकार करने की तथाकथित फायरवॉल (राजनीतिक दूरी बनाए रखने की नीति) को भी तोड़ना था। अंतिम नतीजों के अनुसार, 83 सदस्यीय विधानसभा में एएफडी को 39 सीट मिलीं और वह बहुमत से तीन सीट पीछे रह गई।