वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

खाकी के साथ मैराथन में भी चमका भावेश का सितारा, युवाओं को दे रहे सफलता की दौड़

प्रकाशित: 07-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कांकेर, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। खाकी के सितारे अभियान के तहत पुलिस सेवा के साथ खेल के क्षेत्र में पहचान बनाने वाले आरक्षक भावेश कुमार सलाम की प्रेरणादायी कहानी। खेल से सेवा तक-युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रहे आरक्षक भावेश कुमार सलाम।
खाकी के सितारे अभियानऱ के माध्यम से कांकेर पुलिस द्वारा ऐसे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपलब्धियों और प्रेरणादायी कार्यों को सामने लाया जा रहा है, जिन्होंने अपने कर्तव्यों के साथ-साथ खेल, समाजसेवा, शिक्षा,कला-संस्कृति, जनसेवा, नवाचार अथवा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर अपनी अलग पहचान बनाई है। 19 मई 1999 को ग्राम मर्दापोटी में जन्मे भावेश कुमार सलाम ने खेल के प्रति अपनी रुचि को आगे बढ़ाते हुए बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की शिक्षा दुर्ग से प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने खेल क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स , पटियाला से प्रशिक्षण प्राप्त किया। आरक्षक भावेश कुमार सलाम, बैच त्रढमांक 2003, पुलिस पीटीआई, पुलिस लाइन कांकेर ने अपनी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास से मैराथन के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई है। पुलिस सेवा में रहते हुए उन्होंने खेल के प्रति अपनी रुचि को जारी रखा और अब अपने अनुभव का उपयोग बस्तर के ग्रामीण एवं अंदरूनी क्षेत्रों के युवाओं को पुलिस भर्ती एवं शारीरिक दक्षता की तैयारी कराने में कर रहे हैं। 2017 से शुरू हुआ मैराथन का सफरभावेश ने वर्ष 2017 में मैराथन दौड़ की शुरुआत की।