मार्टिनेज के गोल से इंटर मिलान की जीत, मैनचेस्टर सिटी की जीत में चमके हालैंड
प्रकाशित: 07-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लंदन, (एपी)। लौटारो मार्टिनेज ने आखिरी क्षणों में अपना दूसरा गोल दागकर इंटर मिलान को शनिवार को इटली की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग सीरी ए में नेपोली पर 3-2 की रोमांचक जीत दिलाई, तो वहीं एर्लिंग हालैंड के गोल की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में कोवेंट्री को 1-0 से हराकर तालिका में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा।
इंटर मिलान की तरह सीरी ए के एक और रोमांचक मुकाबले में रोमा ने आखिरी मिनटों में दो गोल कर तीन मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इंटर मिलान के खिलाफ माटेओ पोलितानो और रासमुस होयलुंड ने 50वें और 53वें मिनट में गोल कर गत चैंपियन नेपोली को 2-0 की बढ़त दिलाई। इसके तीन मिनट बाद मार्टिनेज ने गोल कर इंटर की वापसी की शुरुआत की। मार्कस थुराम ने 82वें मिनट में बराबरी का गोल किया। आखिरी पलों में मैनुअल अकांजी के प्रयास से गेंद मार्टिनेज तक पहुंची और उन्होंने नजदीक से गोल कर इंटर को जीत दिला दी। अटलांटा के खिलाफ मटियास सौले ने आखिरी समय में गोल और गोल में मदद कर रोमा को 2-1 से जीत दिलाई। उन्होंने 90वें मिनट में मारियो हर्मोसो के गोल में मदद की, जिससे एडरसन के शुरुआती गोल की बराबरी हुई। इसके तीन मिनट बाद सौले ने खुद गोल कर रोमा को जीत दिला दी। लीग के एक अन्य मैच में टोरिनो ने फियोरेंटीना को उसके घरेलू मैदान पर 2-1 से हराया। हालैंड ने सत्र का अपना तीसरा गोल किया और मैनचेस्टर सिटी ने कोवेंट्री को 1-0 से हराकर प्रीमियर लीग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा। सिटी के तीन मैचों में नौ अंक हैं। पदोन्नत टीम हल सिटी सात अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और अब तक अपराजित है। उसने एस्टन विला के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेला।