6.32 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, ाढाईम ब्रांच सेंट्रल की कारवाई
प्रकाशित: 07-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फरीदाबाद ,(वीअ)। फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी ाढम में ाढाईम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने अमन कुमार उर्फ टीडडा निवासी सरस्वती कालोनी थाना पल्ला फरीदाबाद को 6.32 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध थाना सराय ख्वाजा में एनडीपीएस की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता अनुसार 6 सितंबर को काईम ब्रांच सेंट्रल की टीम को सेक्टर-37 बाईपास पर एक व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए रेड की गई तथा अमन कुमार उर्फ टीडडा आरोपी को गिरफ्तार किया गया।