वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

पेंट कंपनियों को 2026-27 में अच्छी मांग की उम्मीद, प्रतिस्पर्धा तेज

प्रकाशित: 07-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। प्रमुख पेंट कंपनियों को त्योहारी मौसम के दौरान पी में दोहरे अंक की वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है। कंपनियां कच्चे माल की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं, जबकि बाजार में प्रतिस्पर्धा भी तेज बनी हुई है। एशियन पेंट्स, बर्जर पेंट्स, कंसाई नेरोलैक और जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स को आवास, बुनियादी ढांचे और वाहन क्षेत्रों से मांग मजबूत रहने की उम्मीद है। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव के बीच कच्चे तेल से जुड़ी कच्चे माल की कीमतों में अनिश्चितता उद्योग के लिए जोखिम बनी हुई है। एशियन पेंट्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारील (सीईओ) अमित सिंघल ने कहा कि तिमाही के दौरान मांग ठीक रही और कंपनी को वित्त वर्ष 2026-27 में मात्रा के लिहाज से 8-10 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। उन्होंने कहा, हम त्योहारी तिमाही में प्रवेश कर रहे हैं... कुल मिलाकर हमारा अनुमान है कि मात्रा में करीब आठ-10 प्रतिशत वृद्धि रहेगी। बर्जर पेंट्स के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अभिजीत रॉय ने वित्त वर्ष 2026-27 में राजस्व में दोहरे अंक की वृद्धि जारी रहने का अनुमान जताया।