फोन हैक कर 73,000 रुपए की ठगी
प्रकाशित: 07-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फरीदाबाद ,(वीअ)। फोन हैक कर 73000 रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी की टीम ने प्रियांशु निवासी विकास नगर देहरादून उत्तराखण्ड को देहरादून से 5 सितंबर को गिरफ्तार किया है। जिसको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिस फोन नंबर से शिकायतकर्ता के पास कॉल गई थी वह आरोपी प्रियांशु की है। वह 10वीं पास व बेरोजगार है। गौरतलब है कि 04 जुलाई 2026 को डबुआ कालोनी वासी एक व्यक्ति का फोन हैक कर लिया गया। इसके उपरांत उसके खाता से 73000 कट गये।