वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मिर्जापुर में चार खदान मजदूरों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : भाकपा (माले)

प्रकाशित: 07-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ, (वीअ)। भाकपा (माले) ने मिर्जापुर के अहरौरा में शनिवार को ब्लास्टिंग के बाद चार खदान मजदूरों की मौत की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतक चारों मजदूर सोनभद्र जिले के रहने वाले बताए गए हैं।
पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने घटना की जमीनी हकीकत और इसके लिए जिम्मेदार परिस्थितियों का पता लगाने के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित की हैं। एक टीम अहरौरा में घटनास्थल का दौरा कर तथ्य जुटाएगी, जबकि दूसरी टीम सोनभद्र जाकर मृतक मजदूरों के परिजनों से मिलेगी और उन्हें पार्टी की ओर से संवेदना प्रकट करेगी। पार्टी की राज्य स्थायी समिति की सदस्य एवं मिर्जापुर जिला सचिव जीरा भारती के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम रविवार को अहरौरा घटनास्थल का दौरा करेगी। टीम हादसे के कारणों, खनन की स्थिति, ब्लास्टिंग की प्रािढया तथा मजदूरों की सुरक्षा के इंतजामों से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाएगी। टीम में खेत मजदूर सभा के जिला सचिव भक्त प्रकाश श्रीवास्तव, आरवाईए के जिला अध्यक्ष सतीश यादव, पार्टी नेता सुरेश बीयार, चिंता, रामकेश भारती, भोला कोल, प्रभु बियार और ओम प्रकाश पटेल आदि शामिल हैं। वहीं, सोनभद्र में मृतक मजदूरों के परिजनों से मिलने वाली टीम का नेतृत्व पार्टी के जिला सचिव सुरेश कोल करेंगे।
भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि अहरौरा क्षेत्र में अवैध खनन और खदान माफिया की सािढयता की लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। सत्ता के संरक्षण में चल रहे खनन के इस पूरे खेल में मजदूरों की जान की कोई कीमत नहीं रह गई है। खदानों में काम करने वाले मजदूरों का भारी शोषण होता है और उनकी सुरक्षा के जरूरी इंतजामों की लगातार अनदेखी की जाती है।