बारिश से नदियां और नहरें उफान पर
प्रकाशित: 07-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
उधमसिंहनगर। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र की नदियों और नहरों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण राजीव नगर, इंदिरा कॉलोनी और ग्राम चकरपुर में घरों में पानी घुसना शुरू हो गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर से लोगों की चिंता बढ़ गई है। रविवार सुबह से ही आलापुर माइनर और लेवड़ा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई। इससे क्षेत्र में बाढ़ की आशंका बन रही है। वहीं, ग्राम झारखंडी को जाने वाला मार्ग गडप्पू नाले में बरसाती पानी आने के कारण बंद हो गया। समाजसेवी वीरेंद्र विश्व के अनुसार हल्द्वानी मुख्य मार्ग से बाजपुर की ओर आने वाले रास्ते पर करीब ढाई से तीन फुट पानी बह रहा है। इससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पानी उतरने के बाद ही पता चल सकेगा कि सड़क को किन-किन स्थानों पर नुकसान पहुंचा है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह ने सभी बाढ़ चैकी प्रभारियों को सतर्क रहने, वैकल्पिक स्थानों को व्यवस्थित रखने तथा खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं थी। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बाजपुर की लेवड़ा नदी में बढ़ते जलस्तर से ग्राम चकरपुर समेत नदी के आसपास बसे कई गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। इन गांवों में रहने वाले लोग पहले भी बरसात के दौरान नदी के उफान की समस्या झेलते रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो राजीव कॉलोनी, बाके नगर, इंदिरा कॉलोनी, यादव होटल के पीछे स्थित कॉलोनी, चकरपुर नई बस्ती और गुमसानी क्षेत्र के लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।