वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

‘मन की बात' से देशभर के प्रेरक प्रयासों को मिलती राष्ट्रीय पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रकाशित: 31-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
रायपुर, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी के निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यत्रढम ‘मन की बात' की 137वीं कड़ी सुनी। कार्यत्रढम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात' सिर्फ रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री का देश के करोड़ों नागरिकों से सीधा और आत्मीय संवाद है। इसके जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में बिना प्रचार के बेहतर काम कर रहे लोगों और स्थानीय नवाचारों को राष्ट्रीय मंच मिलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के दूरस्थ गांवों और छोटे क्षेत्रों में कई लोग पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, समाजसेवा और स्थानीय संसाधनों के जरिए सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। प्रधानमंत्री ऐसे लोगों के प्रयासों को देश के सामने लाकर उन्हें नई पहचान और दूसरों को प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस कड़ी में ‘नशामुक्प युवा, विकसित भारत' के संकल्प पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्पि विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं को नशे से दूर रखना केवल सरकार की नहीं, बल्कि परिवार और पूरे समाज की जिम्मेदारी है।उन्होंने प्रदेशवासियों से नशामुक्पि अभियान में सत्रिढय भागीदारी निभाने और युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करने का आ"ान किया। मुख्यमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा' अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि 8 करोड़ से अधिक लोगों ने तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड की। उनके अनुसार यह आंकड़ा देशवासियों के राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है। ऐसे अभियान राष्ट्रीय एकता और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। पीएम स्वनिधि योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यवसायों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि योजना के लाभार्थियों में करीब 46 प्रतिशत महिलाएं हैं और लगभग 35 लाख महिलाएं इससे जुड़कर अपने छोटे कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक आर्थिक रूप से सशक्प महिलाएं परिवार के साथ-साथ समाज और देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देती हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वच्छता को केवल सरकारी अभियान तक सीमित नहीं रखा जा सकता। स्थायी बदलाव के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने घर, मोहल्ले, गांव और शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभानी होगी।उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत और सामाजिक जिम्मेदारी बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात' में छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान और सैटेलाइट तकनीक से जोड़ने वाले मिशन शक्पि सैट का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की बेटियां अब विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं।उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की महिमा राजपूत के इस मुहिम से जुड़ने को प्रदेश के लिए गौरव की बात बताया। मुख्यमंत्री ने महिमा को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियां शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अपनी पहचान बना रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग अवसरों पर छत्तीसगढ़ के कई सकारात्मक प्रयासों और उपलब्धियों का उल्लेख किया है। बस्तर ओलंपिक, मल्हार के प्राचीन ताम्रपत्र और काले हिरण संरक्षण जैसे विषयों को राष्ट्रीय मंच पर जगह मिलना प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है।