वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मुख्य न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने किया कोरबा जिला न्यायालय का निरीक्षण

प्रकाशित: 31-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कोरबा, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने शनिवार को कोरबा जिला न्यायालय का निरीक्षण किया। जिला न्यायालय परिसर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात मुख्य न्यायमूर्ति श्री सिन्हा ने न्यायालय की विभिन्न शाखाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण कर न्यायालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायमूर्ति श्री सिन्हा ने कोर्ट रूम, चिकित्सक कक्ष, विशेष न्यायालय, प्रतिलिपि अनुभाग, शिशु सदन, लोक सूचना अधिकारी कार्यालय, ई-सेवा केंद्र, डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग रूम सहित न्यायालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने न्यायालयीन कार्यों के सुचारू संचालन के साथ-साथ अधोसंरचना से संबंधित कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। इस अवसर पर जिला अधिवक्पा संघ कोरबा द्वारा अधिवक्पा संघ की ओर से मुख्य न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया।जिला अधिवक्पा संघ कोरबा को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायमूर्ति श्री सिन्हा ने कहा कि जिला अधिवक्पा संघ के सम्मान समारोह में उपस्थित होकर उन्हें गौरव का अनुभव हो रहा है। उन्होंने इसके लिए अधिवक्पा संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्प किया। मुख्य न्यायमूर्ति श्री सिन्हा ने कहा कि जिला अधिवक्पा संघ की ओर से रखी गई मांगों पर विधिवत विचार करते हुए उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिवक्पाओं से न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा पक्षकारों को समयबद्ध एवं सुगम न्याय दिलाने की दिशा में समर्पित होकर कार्य करने का आ"ान किया।