वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

एयरटेल मनी की लंदन शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की योजना

प्रकाशित: 24-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। भारती एयरटेल की वित्तीय-प्रौद्योगिकी इकाई एयरटेल मनी ने बुधवार को लंदन शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की योजना की घोषणा की।
कंपनी ने लंदन शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि संकेतात्मक कीमत और निर्गम के आकार की सीमा समेत पेशकश से जुड़ी जानकारी अक्टूबर, 2026 के शुरुआत में जारी होने वाली विवरण पुस्तिका में दी जाएगी। कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की अंतिम पेशकश कीमत अक्टूबर के मध्य में घोषित होने की उम्मीद है। एयरटेल मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इयान फेराओ ने कहा कि कंपनी करीब 5.3 करोड़ मासिक उपयोगकर्ताओं के साथ अफ्रीका का सबसे बड़ा वित्तीय-प्रौद्योगिकी मंच बन गई है। इससे कंपनी को मजबूत राजस्व वृद्धि और उद्योग में अच्छा लाभ हुआ है। उन्होंने कहा, आज एयरटेल मनी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। इसका कारण हमने लंदन शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की अपनी योजना की घोषणा की है। सीईओ कहा कि कंपनी के मंच पर डिजिटल लेनदेन की मात्रा 2031 तक करीब पांच गुना बढ़ने का अनुमान है। उन्होंने कहा, एयरटेल अफ्रीका के बढ़ते दूरसंचार ग्राहक आधार को तेजी से अपने मंच पर लाकर, ग्राहकों को अधिक लेनदेन के लिए प्रोत्साहित कर और उनके लिए उत्पादों की संख्या बढ़ाकर इस अवसर का लाभ उठा सकती है।