दिल्ली: कीर्ति नगर में पार्किंग स्थल में लगी आग; 15 कारें क्षतिग्रस्त
प्रकाशित: 24-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर में बुधवार को एक इमारत के 'स्टिल्ट' पार्किंग क्षेत्र में आग लगने से लगभग 15 कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने कहा कि आग लगने की सूचना कीर्ति नगर में मटके वाली गली में शाम 4:17 बजे मिली।
दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने शाम 5:05 बजे आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि पार्किंग क्षेत्र 350 वर्ग गज क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां उस समय लगभग 15 कारें खड़ी थीं।