‘सेवा संकल्प अभियान-2026' के अंतर्गत रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ
प्रकाशित: 24-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज जन भवन में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026' (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026) के अंतर्गत किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जन भवन में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर में कुल 39 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। राज्यपाल जी ने रक्तदान करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भेंट की तथा उनके इस मानवीय एवं सेवाभावी कार्य की सराहना करते हुए उन्हें एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने रक्तदाताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। ‘सेवा संकल्प अभियान-2026' के अंतर्गत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करना है। इस प्रकार के सेवा-आधारित कार्पामों के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समाजहित एवं मानव सेवा के कार्यों में सािढय सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर राज्यपाल जी के विशेष कार्याधिकारी (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी तथा जन भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।