वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

साढ़े पांच लाख रुपये की नकदी सहित लाखो के गहने और कीमती सामान चोरी

प्रकाशित: 24-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर साढ़े पांच लाख रुपये की नगदी सहित लाखों रुपये के गहने और कीमती सामान चोरी कर लिये। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरोजनीनगर के आजाद विहार फेस -2 कॉलोनी निवासी उदयवीर सिंह के मुताबिक वह 19 सितंबर को परिवार के साथ मकान में ताला लगाकर बनारस गए थे। उदयवीर का कहना है कि मोबाइल पर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का लोकेशन नहीं मिलने पर उसने पड़ोसी को मकान देखने के लिए भेजा। तब वहां पहुंचे पड़ोसी ने दरवाजा खुला होने की जानकारी दी। इसके बाद साली पारुल और अनुभा सिंह को घर भेजा। तब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा और घर में चोरी होने की बात बताई।इसके बाद उदयवीर ने परिवार के साथ लौटकर देखा तो चांदी के बर्तन, सोने की दो जंजीर, दो ब्रेसलेट, करीब साढ़े पांच लाख रुपये नकद और सीसीटीवी कैमरे का एनवीआर गायब था। बाद में सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर पता चला कि 21/22 सितंबर की रात करीब दो से ढाई बजे के बीच अज्ञात चोरों ने मकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।