नूंह में ट्रक की टक्कर से तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल
प्रकाशित: 24-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
गुरुग्राम, (वीअ)। नूंह में तेज गति से गुजर रहे एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति और तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतकों के शव क्षत-विक्षत हो गए। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना मंगलवार देर रात करीब 11 बजे नूंह के तावड़ू रोड पर मारिया मंजिल स्कूल के पास हुई। घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक मोटरसाइकिल चालक की पहचान पड़ला गांव निवासी साबिर (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह अपनी पत्नी नसरीम, दो बेटियों सिगरा और फातिमा तथा साले किफायत की बेटी गजाला के साथ रिश्तेदार के घर जा रहा था। हादसे के समय सभी पांच लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, तेज गति से गुजर रहा ट्रक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद भी चलता रहा, जिससे साबिर कई मीटर तक ट्रक के साथ घिसटता चला गया, जबकि उसकी पत्नी पीछे गिर गई और बच्चे ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।