वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

दिल्ली के शहरी निकायों के लिए 1,850.66 करोड़ की दूसरी किस्त जारी: आशीष सूद

प्रकाशित: 24-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बेसिक टैक्स असाइनमेंट की दूसरी किस्त जारी किए जाने की घोषणा की। दिल्ली के तीनों नगर निकायें, दिल्ली नगर निगम दिल्ली , नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और दिल्ली छावनी बोर्ड के लिए कुल 1,850.66 करोड़ (1,85,066.01 लाख) की राशि स्वीकृत की गई है। इस भुगतान के लिए सहमति 21 सितंबर 2026 को प्रदान की गई।
शहरी विकास मंत्री श्री आशीष सूद ने कहा की दिल्ली सरकार दिल्ली के शहरी बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और जनकल्याण के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा की पिछली सरकार के दौरान फंड जारी करने में लगातार देरी होती रही, जिससे जरूरी विकास कार्य प्रभावित हुए और स्थानीय निकायों पर वित्तीय दबाव बढ़ा। हमारी सरकार ने इस स्थिति को समाप्त किया है। अब यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए और स्थानीय निकायों को समय पर धनराशि उपलब्ध हो। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल आवंटन, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बेसिक टैक्स असाइनमेंट के तहत कुल 3,701.32 करोड़ (3,70,132.02 लाख) का बजट आवंटित किया गया है। यह राशि चरणबद्ध तरीके से जारी की जा रही है। पहली किस्त (25 प्रतिशत): 925.33 करोड़ पहले ही जारी, दूसरी किस्त (50प्रतिशत): 1,850.66 करोड़ अब स्वीकृत, शेष राशि (25प्रतिशत): ?925.33 करोड़ अंतिम चरण में जारी की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राशि का वितरण निम्न प्रकार है: पहली किस्त (अप्रैल -जून 2026): 925.33 करोड़, दूसरी किस्त (जुलाई -दिसंबर 2026): 1,850.66 करोड़, शेष किस्त (जनवरी-मार्च 2027): 925.33 करोड़। नगर निकायों के बीच निधि का वितरण - दूसरी किस्त: 1,820.40 करोड़ (1,82,040.18 लाख), पहली किस्त: 910.20 करोड़ (91,020.09 लाख), कुल बजट हिस्सा: 3,640.80 करोड़
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद : दूसरी किस्त: 17.95 करोड़ (1,795.14 लाख)
पहली किस्त: 8.98 करोड़ (897.57 लाख), कुल बजट हिस्सा: 35.90 करोड़।
दिल्ली छावनी बोर्ड : दूसरी किस्त: 12.31 करोड़ (1,230.69 लाख) ,पहली किस्त: 6.15 करोड़ (615.34 लाख), कुल बजट हिस्सा: 24.61 करोड़।
नागरिक सुविधाओं पर खर्च होगी राशि , यह राशि राजधानी में स्थानीय निकायों की मूलभूत नागरिक सेवाओं और दायित्वों को सुचारु रूप से संचालित करने में उपयोग की जाएगी। इसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: स्थानीय सड़कों, स्ट्रीट लाइटों और पार्कों का रखरखाव एवं मरम्मत , प्राथमिक विद्यालयों और स्थानीय स्वास्थ्य औषधालयों का सुचारु संचालन, वित्तीय अनुशासन का सख्ती से पालन करने के निर्देश शहरी विकास मंत्री श्री आशीष सूद ने स्थानीय निकायों को वित्तीय अनुशासन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जारी की गई धनराशि का उपयोग केवल जनहित में किया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपयोगिता प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए जाएं। धनराशि का हस्तांतरण के माध्यम से सीधे इलेक्ट्रॉनिक बैंक ट्रांसफर द्वारा किया जा रहा है।