वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

स्कूली बच्चों ने किया थाना सुभाष प्लेस और मौर्य एनक्लेव का दौरा

प्रकाशित: 24-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। राजधानी के थाना सुभाष प्लेस और मौर्य एन्क्लेव ने स्कूली बच्चों के लिए पुलिस स्टेशन का दौरा आयोजित किया।इसका मकसद छात्रों और पुलिस के बीच सार्थक और सकारात्मक बातचीत को बढ़ावा देना और छात्रों को पुलिस के कामकाज से परिचित कराना था। थाना सुभाष प्लेस का राइजिंग स्टार एकेडमी, पीतमपुरा की छठी से आठवीं कक्षा के 39 छात्रों ने पुलिस स्टेशन का दौरा किया जबकि थाना
मौर्य एन्क्लेव का दरबारी लाल डीएबी मॉडल स्कूल, पीतमपुरा की दूसरी कक्षा के 33 छात्रों ने पुलिस स्टेशन का दौरा किया। पुलिस कर्मियों द्वारा साइबर अपराधों और पोक्सो पर बातचीत के सत्र आयोजित किए गए। छात्रों को एस एचओरूम, डीओ रूम, इंटीग्रेटेड हेल्प डेस्क और एसीपीऑफिस देखने का मौका भी दिया गया।
उन्हें पुलिस के विभिन्न उपकरणों और उनके इस्तेमाल के बारे में भी बताया गया। इन दौरों ने छात्रों को पुलिस कर्मियों से बातचीत करने, उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को समझने और पुलिस के प्रति बेहतर जागरूकता और भरोसा पैदा करने के लिए एक दिलचस्प और जानकारीपूर्ण मंच प्रदान किया।