दिल्ली: गांधीनगर में फ्रिज के कंप्रेशर में विस्फोट होने से घर में आग लगी
प्रकाशित: 24-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। दिल्ली के गांधी नगर इलाके में बुधवार को फ्रिज के कंप्रेशर में विस्फोट से एक घर में आग लगने के बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।
डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि शाहदरा जिले में गांधी नगर के रघुवर पुरा की गली नंबर दो में स्थित एक घर में अपराह्न तीन बजकर 36 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि इसके बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिसने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शाम साढ़े चार बजे तक आग पर काबू पा लिया।
अधिकारी ने बताया कि घर में रखे फ्रिज के कंप्रेशर में विस्फोट हुआ जिससे आग लगी जो घर में रखे अन्य सामान तक फैल गई। उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन विस्फोट में एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई।