चौबीस घंटे के भीतर खुलासा कर दो आरोपियों क़ो गिरफ्तार कर सामान भी किया बरामद
प्रकाशित: 24-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। बिजनौर पुलिस ने दुकान से अल्टीनेटर चोरी करने के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया अल्टीनेटर भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित एल्डिको उद्यान-2 निवासी गौरव चौहान ने 22 सितंबर को बिजनौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनकी बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित दुकान से अल्टीनेटर चोरी कर ले गये हैं। पुलिस का कहना है कि गौरव चौहान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई। इस दौरान पुलिस टीमों ने करीब 50 से 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी व अन्य साक्ष्यों के अलावा मुखबिर की मदद से दो युवकों को बुधवार तड़के थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मूल रूप से मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले स्थित बरगवां थाना अंतर्गत बड़ोखर व वर्तमान में आशियाना के तोंदे खेड़ा स्थित रेलवे ाढा@सिंग के पास झोपड़पट्टी में रहने वाला शिव कुमार बासोर (27) और यहीं का अर्जुन बासोर (20) बताया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और अपनी नशे की लत व खर्च चलाने के लिए चोरी करते हैं। उन्होंने बताया कि अनूपखेड़ा अंडरपास के पास दुकान के बाहर रखे जनरेटर से अल्टीनेटर चोरी कर उसे पास के जंगल में छिपा दिया था। वहीं पुलिस ने बताया कि दोनों उसे बेचने की फिराक में थे, तभी गिरफ्तार कर लिए गए। फिलहाल पुलिस ने बरामद अल्टीनेटर कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को जेल भेज दिया है।