वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

टाटा मोटर्स ने इवेको के लिए निविदा पेशकश शुरू की, स्वीकृति सात से

प्रकाशित: 06-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। टाटा मोटर्स ने इटली की वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी इवेको ग्रुप के सभी साधारण शेयरों के अधिग्रहण के लिए 14.10 यूरो प्रति शेयर की दर से स्वैच्छिक नकद निविदा पेशकश शुरू की है। इस पेशकश के तहत इवेको का मूल्यांकन करीब 3.82 अरब यूरो किया गया है।
टाटा मोटर्स और इवेको ग्रुप ने पावार को संयुक्त घोषणा में कहा कि यह पेशकश टीएमएल सीवी होल्डिंग्स बी.वी. के जरिये की जा रही है। शेयरधारकों के लिए पेशकश स्वीकार करने की अवधि सात सितंबर से 26 अक्टूबर, 2026 तक होगी। प्रति साधारण शेयर 14.10 यूरो की पेशकश कीमत लाभांश सहित है। यह लेनदेन इवेको के प्रस्तावित अधिग्रहण की दिशा में टाटा मोटर्स का नवीनतम कदम है। इटली के बाजार नियामक कंसोब ने पेशकश दस्तावेज को मंजूरी दे दी है, जिससे शेयरधारकों के लिए पेशकश स्वीकार करने की प्रािढया का रास्ता साफ हो गया है। इवेको ग्रुप के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से लेनदेन का समर्थन किया है और शेयरधारकों से पेशकश स्वीकार करने की सिफारिश की है। निदेशक मंडल ने शेयरधारकों से 16 अक्टूबर, 2026 को प्रस्तावित असाधारण आम बैठक में पेशकश से संबंधित प्रस्तावों के पक्ष में मतदान करने की भी सिफारिश की है। इवेको के सबसे बड़े शेयरधारक एक्सोर एन.वी. ने पेशकश का समर्थन करने की अपरिवर्तनीय प्रतिबद्धता जताई है। वह इवेको के करीब 27.06 प्रतिशत साधारण शेयरों और कुल 43.19 प्रतिशत मतदान अधिकारों का प्रतिनिधित्व करने वाली अपनी हिस्सेदारी पेशकश के तहत बेचने को तैयार है।