वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

निवा बूपा ने दर्ज की 93 फीसदी की बढ़त

प्रकाशित: 07-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
गुरुग्राम, (वीअ)। भारत की अग्रणी स्टैंड-अलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनी, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने 30 जून 2026 को समाप्त हुई तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, जिसमें कंपनी ने रिटेल स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में अपने नेतृत्व को और मजबूती प्रदान करते हुए एक और लाभदायक तिमाही दर्ज की है। कंपनी ने 138 करोड़ रुपए का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स / कर पश्चात लाभ ((पीएटी) दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 93 फीसदी की बेहतरीन बढ़त है। निवा बूपा ने अपनी पहली तिमाही में अपनी मजबूत विकास गति को लगातार बनाए रखा, जिसके तहत ग्रॉस रिटन प्रीमियम (जीडब्ल्यूपी) 2,150 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 32 फीसदी अधिक है। यह कंपनी की लाभदायक विकास रणनीति के निरंतर और प्रभावी ािढयान्वयन को दर्शाता है। निवा बूपा के रिटेल हेल्थ बिजनेस ने बेहतरीन 47 फीसदी की बढ़त दर्ज की है और सम्पूर्ण रिटेल हेल्थ मार्केट शेयर में अपनी हिस्सेदारी को 11.1 फीसदी कर लिया है, जिससे यह कंपनी भारत के स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गई है।
निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के डायरेक्टर और चीफ फाइनेंस ऑफिसर विश्वनाथ महेंद्र ने कहा कि इस तिमाही में हमारा प्रदर्शन हमारी दीर्घकालिक रणनीति की ताकत को दर्शाता है, जो लाभदायक बढ़त, ग्राहकों के विश्वास, और अनुशासित ािढयान्वयन पर आधारित है। हमने बाजार को पीछे छोड़ते हुए लगातार बढ़त दर्ज करते हुए रिटेल स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में हमारे नेतृत्व को मजबूत किया है।