वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

विदेश से पेमेंट लेना होगा आसान, जियो पेमेंट सॉल्यूशंस ने शुरू की ाढा@स-बॉर्डर सर्विस

प्रकाशित: 10-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मुंबई, (वीअ)। विदेश में सामान या सेवाएं बेचने वाले भारतीय कारोबारियों के लिए पेमेंट लेना आसान होगा। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की कंपनी जियो पेमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड (जेपीएसएल) ने ाढा@स-बॉर्डर पेमेंट सर्विस शुरू की है। इसके जरिए भारतीय एक्सपोर्टर्स दुनिया भर के ग्राहकों से वर्चुअल अकाउंट, इंटरनेशनल कार्ड और स्थानीय पेमेंट नेटवर्क के जरिए पैसा ले सकेंगे। जेपीएसएल को आरबीआई से ाढा@स-बॉर्डर पेमेंट एग्रीगेटर की मंजूरी मिली है, जो एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट दोनों तरह के ट्रांजैक्शन को कवर करती है। हालांकि लॉन्च की गई सर्विस का मुख्य फोकस फिलहाल विदेश से पेमेंट लेने को आसान बनाने पर है।
इस सर्विस का फायदा ऑनलाइन सेलर्स, डिजिटल बिजनेस, फ्रीलांसर्स, ािढएटर्स और सॉफ्टवेअर सर्विस देने वाली कंपनियों को भी मिल सकता है। अभी विदेशी ग्राहकों से पेमेंट लेने में अलग-अलग करेंसी, कई पार्टनर्स, कागजी काम और पेमेंट मिलान जैसी दिक्कतें आती हैं। कंपनी का कहना है कि नया प्लेटफॉर्म इन प्रािढयाओं को आसान करेगा और कारोबारियों को विदेशी ग्राहकों से उनकी स्थानीय पेमेंट व्यवस्था के जरिए पैसा लेने की सुविधा देगा। जेपीएसएल के मुताबिक उसकी ाढा@स-बॉर्डर पेमेंट सर्विस भारत के करीब 50 फीसदी एक्सपोर्ट फुटप्रिंट को कवर करती है। अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, यूएई, सिंगापुर, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में भारतीय कारोबारी खरीदार की स्थानीय करेंसी में कीमत बता सकेंगे और पेमेंट ले सकेंगे। आने वाले महीनों में लैटिन अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया और मिडिल ईस्ट में भी नए लोकल पेमेंट तरीके जोड़ने की योजना है।