वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

अपामण की चपेट में यमुनापार के अनेक फुटपाथ

प्रकाशित: 08-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (रवि कुमार)। न्यू कोंडली क्षेत्र के निवासियों और स्थानीय व्यापारियों ने इलाके में बढ़ते अपामण को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फुटपाथों, सार्वजनिक रास्तों और अन्य सामुदायिक स्थानों पर बढ़ते कब्जों के कारण आम नागरिकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामला केवल न्यू कोंडली तक ही सीमित नहीं है अपितु पूर्वी तथा उत्तर पूर्वी दिल्ली के अनेक फुटपाथ भयंकर अपामण की चपेट में हैं ,कृष्णा नगर से लेकर भजनपुरा ,मंडोली रोड तक सभी फुटपाथ अपामण से जूझ रहे हैं। निवासियों के अनुसार, कई स्थानों पर पैदल चलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। न्यू कोंडली क्षेत्र के स्थानीय दुकानदार विमलेश ने कहा, "अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों के पास पैदल चलने तक की जगह नहीं बची है। सार्वजनिक रास्तों पर बढ़ते कब्जों के कारण लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है। कई निवासियों ने क्षेत्र में बढ़ती अव्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों के उपयोग को लेकर भी चिंता जताई है। मानसरोवर पार्क निवासी मांगेराम भारद्वाज का कहना है मंडोली रोड पर अपामण के चलते पैदल चलना दूभर हो जाता है। स्थानीय लोगों ने एमसीडी, डीडीए, और जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच करने, सार्वजनिक स्थानों को अपामण मुक्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि व्यापार और रोजगार महत्वपूर्ण हैं, लेकिन सार्वजनिक सुविधाओं और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा भी उतनी ही आवश्यक है।