दिनेश नारायण पाठक की बहन का निधन
प्रकाशित: 09-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
शहडोल (वीअ)। जिला अधिवक्ता संघ शहडोल के पूर्व अध्यक्ष और राज्य अधिवक्ता परिषद् के सदस्य अधिवक्ता दिनेश नारायण पाठक की पूज्य बहिन और अधिवक्ता दीप्तान्शु नारायण पाठक की बुआ श्रीमती नीलम दुबे जी का आकस्मिक निधन 07जून को लंबी बीमारी से हो गया था, उनका अंतिम संस्कार 08 जून सुबह 10 बजे बुढार रोड स्थित शांतिवन मे कर दिया गया । श्री पाठक की बहन के निधन पर अचल के अधिवक्ताओ,मीडिया कर्मियो आदी द्वारा शोकसभा आयोजित कर ईश्वर से प्रार्थना करते हुए मृत आत्मा को शाँति प्रदान करे औऱ परिवार को इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।