वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मैंगोमेनिया : फलों के राजा का वैश्विक स्वाद से संगम

प्रकाशित: 08-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (वीअ)। आम का मौसम आ चुका है और यह वह समय होता है जब शेफ अपनी रचनात्मकता का इस्तेमाल करते हुए फलों के राजा को नए अंदाज में पेश करते हैं। इसी क्रम में मैंगोमेनिया नामक एक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें गर्मियों के सबसे लोकप्रिय फल आम का उसके विविध स्वादों, वैश्विक प्रभावों और मौसमी व्यंजनों के माध्यम से जश्न मनाया जा रहा है। कैलाश कॉलोनी स्थित मिडो सोशल हाउस में एक माह का यह उत्सव विशेष रूप से तैयार व्यंजन सूची के माध्यम से आम के विविध रूपों को प्रदर्शित करता है। व्यंजन सूची में नमकीन व्यंजन, मिष्"ान और पेय पदार्थ शामिल हैं। रेस्तरां के सह-संस्थापक कनिष्क टुटेजा ने एक बयान में कहा, आम भारतीय गर्मियों की यादों और खुशियों से गहराई से जुड़ा हुआ है। मैंगोमेनिया के माध्यम से हम इस फल का उत्सव ऐसे अंदाज में मनाना चाहते थे जो नया, समकालीन और रोमांचक लगे।
उन्होंने कहा, व्यंजन सूची को दुनिया भर के स्वादों से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया है, लेकिन हर व्यंजन और पेय में आम को ही मुख्य आकर्षण बनाए रखा गया है। मैंगोमेनिया उत्सव 30 जून तक जारी रहेगा।