वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

ऐश्वर्या पति व बेटी संग न्यूयॉर्क में मना रही हैं छुट्टियां

प्रकाशित: 26-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
ऐश्वर्या पति व बेटी संग न्यूयॉर्क में मना रही हैं छुट्टियां
वीर अर्जुन समाचार ब्यूरो
नई दिल्ली। अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन को न्यूयॉर्क में एक साथ देखा गया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। ऑनलाइन फैन पेजों पर शेयर की गई इन तस्वीरों में अभिषेक और ऐश्वर्या कैज़ुअल कपड़ों में न्यूयॉर्क की सड़कों पर साथ घूमते हुए दिख रहे हैं। शाम को बाहर निकलते समय दोनों काफी रिलैक्स्ड लग रहे थे। अभिषेक ने धारीदार टी-शर्ट और कैप पहनी थी और घनी दाढ़ी वाले लुक में नजर आए, वहीं ऐश्वर्या ने पूरी तरह से ब्लैक लुक अपनाया और अपने बालों को खुले कर्ल्स में रखा था। हालांकि, ऐश्वर्या को देखकर कई लोगों का मानना है कि उनके चेहरे पर उम्र की झलक साफ दिख रही है।
वायरल हो रही इस तस्वीर में अभिषेक और ऐश्वर्या एक फैन के साथ फुटपाथ पर सेल्फी लेते हुए मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। यह कपल तब बाहर निकला है जब एक्टर की फिल्म 'किंग' की शूटिंग का शेड्यूल रुका हुआ है। जहां एक तरफ वह अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं, वहीं 'किंग' के लीड एक्टर शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ लंदन में छुट्टियां मनाते हुए देखे गए। ऐश्वर्या राय की ये फोटो कई जगह पर शेयर की जा चुकी है और फैंस जहां उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि एक्ट्रेस के चेहरे पर बढ़ती उम्र साफ दिख रही है। एक यूजर ने कमेंट किया- अब हमारी क्वीन बूढ़ी हो रही हैं। एक ने कहा- पारो की सादगी वही है, लेकिन उम्र पता चल रही। एक ने लिखा- ऐश्वर्या बढ़ती उम्र में भी दमक रही हैं। अभिषेक को आखिरी बार 'किंग' की टीम के साथ केप टाउन में कुछ एक्शन सीन की शूटिंग करते हुए देखा गया था। वहां शाहरुख को दीपिका पादुकोण के साथ कुछ रोमांटिक सीन और एक गाने की शूटिंग करते हुए भी देखा गया था। फिलहाल यह फिल्म ािढसमस 2026 में रिलीज होने वाली है। चर्चा है कि मेकर्स फिल्म की रिलीज़ को आगे बढ़ा सकते हैं, क्योंकि इसकी टक्कर 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून: पार्ट थ्री' से हो सकती है; उम्मीद है कि ये दोनों फिल्में भारतीय और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करेंगी। अभिषेक और ऐश्वर्या को हाल ही में एक साथ देखा गया है। इससे कुछ महीने पहले ही यह कपल ऱभ्ण् में न्यू ईयर मनाते हुए नजर आया था। ािढसमस की छुट्टियों के दौरान, यह कपल अपनी बेटी आराध्या के साथ ऱभ्ण् में घूमते-फिरते और एक आम टूरिस्ट की तरह छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था। रेस्टोरेंट में खाने-पीने से लेकर फैन्स के साथ फोटो खिंचवाने तक, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। काम की बात करें तो, जहां अभिषेक के कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, वहीं ऐश्वर्या को आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' में देखा गया था।
ऐसी अफवाहें भी जोरों पर थीं कि यह स्टार कपल एक नई फिल्म के लिए साथ काम करने वाला है।