वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

गौरव, कृतज्ञता और एक खूबसूरत अकादमिक स्मृति डॉ.भार्गव

प्रकाशित: 31-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
शहडोल (वीअ)। नीदरलैंड्स के द हेग स्थित प्रतिष्ठित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज (घ्एए) ने भारत की प्रतिष्ठित द सीईओ मैगजीन में प्रकाशित डा अशोक कुमार भार्गव के फीचर आलेख को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा कर सम्मानित किया। गौरतलब है कि वर्ष 2011 में भी इसी प्रतिष्ठित संस्थान से गवर्नेंस, डेपोटाइजेशन एंड पब्लिक पॉलिसी में पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम पूरा करने का गौरव प्राप्त हुआ था। श्री भार्गव ने प्रथम श्रेणी के साथ अपनी पढ़ाई पूरी की और मेरिट सूची में प्रथम स्थान हासिल किया। उसी संस्थान द्वारा श्री भार्गव की यात्रा और कार्य को पहचान मिलना बेहद भावुक और सम्मानपूर्ण अनुभव है। जिस संस्था ने उन्हें शैक्षणिक और पेशेवर विकास की नींव को मजबूत किया, उसी की ओर से मिली यह सराहना उनके लिए किसी विशेष सम्मान से कम नहीं है। श्री भार्गव ने लोकदेश प्रतिनिधि को बताया कि एक सार्थक शिक्षा और समर्पित यात्रा का प्रभाव समय के साथ समाप्त नहीं होता, बल्कि वह निरंतर प्रेरणा देता है और नई संभावनाओं के द्वार खोलता है।