वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

समाज में नेतृत्व क्षमता विकसित करेगा, सीएमसीएलडीपी पाठ्पाम शरद जुग लाल कोल

प्रकाशित: 01-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
शहडोल (वीअ)। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्पाम (सीएमसीएलडीपी) के अंतर्गत समाज कार्य स्नातक एवं परास्नातक पाठ्पाम के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का सत्रारंभ कार्पाम रविवार को पंडित रामकिशोर शुक्ला शासकीय महाविद्यालय ब्यौहारी में आयोजित किया गया। कार्पाम का शुभारंभ विधायक शरद जुगलाल कोल ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया। विधायक शरद जुगलाल कोल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्पाम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस पाठ्पाम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी विरासत, संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों को समझने का अवसर मिलता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आरके.तिवारी ने कहा कि विगत वर्षों से संचालित इस पाठ्पाम से अनेक विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं। दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थी इस पाठ्पाम में प्रवेश लेकर अपने गांव और समाज का नेतृत्व कर रहे हैं तथा समाज कार्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्वों को समझते हुए समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।
विकासखंड ब्यौहारी के समन्वयक शिवदत्त उर्मलिया ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उद्देश्यों एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्पाम के अंतर्गत संचालित समाज कार्य स्नातक एवं परास्नातक पाठ्पाम की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्पाम के माध्यम से समाज के बीच कार्य करने एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया तथा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। कार्पाम में उपस्थित परामर्शदाताओं द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्पाम के विभिन्न विषयों, परीक्षा प्रणाली, प्रोजेक्ट कार्य, फील्ड वर्क एवं पाठ्पाम से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।