गैस सिलेंडर बुक होने के बाद डीलर ज्यादा पैसे मांगे या सिलेंडर न दे, तो तुरंत इन नंबरों पर करें शिकायत!
प्रकाशित: 16-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
गैस सिलेंडर के लेने के लिए लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. एक तरफ जिन लोगों के पास खाना पकाने के लिए गैस नहीं है, वह घंटों लाइन में लगकर सिलेंडर बुक करवाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं, दूसरी ओर जिन लोगों का सिलेंडर बुक हो चुका है, उनको भी एक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. सोशस मीडिया पर कई ऐसे लोगों को देखा गया, जिनका कहना है कि उनका सिलेंडर बुक हो गया, लेकिन डीलर सिलेंडर के ज्यादा पैसे मांग रहा है या फिर दे नहीं रहा है. ऐसे में स्थिति में क्या करना चाहिए कहां मदद मिलेगी, आइए जानते हैं.
LPG सिलेंडर की बराबर सप्लाई बनाए रखने के लिए बुकिंग साइकिल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है, ताकि हर उपभोक्ता तक गैस समय पर पहुंच सके और जमाखोरी रोकी जा सके. वहीं ऐसे मामले में भी सुने मेंआ रहे हैं, जहां पक्की बुकिंग वाले सिलेंडर को डीलर नहीं पहुंचा रहे हैं और उपभोक्ता से ज्यादा पैसा मांग रहे हैं. अगर कोई डीलर बुकिंग के बाद भी सिलेंडर देने में देरी करे या अतिरिक्त पैसे मांग रहा है, तो ये पूरी तरह गैर-कानूनी हैं और सरकारी गाइडलाइंस का उल्लंघन हैं. ऐसी स्थिति में ग्राहक तुरंत इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और अपना सिलेंडर हासिल कर सकते हैं.
अगर आपके साथ कभी ऐसा हो, तो आपको चाहिए कि आप जिस कंपनी का LPG सिलेंडर लेते हैं, उस कपंनी के हेल्पलाइन नंबर या कस्टमर केयर पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं.
Indane Gas हेल्पलाइन नंबर
जो लोग Indane LPG सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं वह ग्राहक इन नंबरों के जरिए शिकायतें दर्ज करा सकते हैं या मदद मांग सकते हैं
1800-2333-555 (टोल फ्री)
7718955555 (LPG बुकिंग और शिकायतें)
HP Gas हेल्पलाइन नंबर
1800-2333-555 (टोल फ्री)
9493602222 (HP Anytime LPG)
Bharat Gas हेल्पलाइन नंबर
1800-22-4344 (टोल फ्री)
7715012345 (LPG बुकिंग)
ये हेल्पलाइन सेवाएं ग्राहकों को डिलीवरी में देरी, ज्यादा पैसे वसूलने या LPG वितरण से जुड़ी दूसरी समस्याओं को ठीक करने में मदद करती है. आपकी शिकायत आपको जल्दी इस परेशानी से राहत दिला सकती है और नियम तोड़ने के जुर्म में डीलर पर कार्रवाई भी कर सकती है.